एक्सप्लोरर
सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इनकार, कहा- मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं
कई दिनों से खबर चल रही थी कि हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस जॉइन कर लिया है. लेकिन, आज सपना चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हैं और ना ही उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा है. सपना ने बताया कि कांग्रेस नेताओं के साथ जो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं वो पुरानी हैं. सपना चौधरी के यूपी के मथुरा में हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें

























