एक्सप्लोरर
धोनी के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर क्या बोले रांची के सांसद संजय सेठ? देखिए
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर आई है. धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रख सकते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा है कि धोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से धोनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ रही हैं. इस मामले पर रांची के सांसद संजय सेठ ने एबीपी न्यूज से कहा कि धोनी हम सबके प्रिय खिलाड़ी हैं. देश की शान के साथ झारखंड की भी शान हैं धोनी. सबका साथ सबका विकास मोदी जी का मंत्र है और अगर धोनी भाजपा में आते हैं तो स्वागत है. धोनी यूथ आइकॉन हैं और प्रेरणा दायी कहानी है. धोनी की इच्छा है तो द्वार खुला.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
विश्व
आईपीएल 2026





























