एक्सप्लोरर
Russia Ukraine War: Operation Ganga के तहत 219 छात्रों को लेकर यूक्रेन से भारत पहुंचा विमान
यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का पहला विमान शनिवार शाम रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा. वायु यातायात नियंत्रक (एटीसी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बोइंग 787 विमान के साथ संचालित, एअर इंडिया की निजी उड़ान शाम सात बजकर 50 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों की अगवानी करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे.
और देखें




























