Waynad By-Polls:कांग्रेस का अभेद किला, क्या BJP हिला पाएगी |
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस चुनाव में उनका मुकाबला भाकपा के सत्यन मोकेरी और बीजेपी की नव्या हरिदास से होगा। यह उपचुनाव राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण कराया जा रहा है। वायनाड, केरल की एक ऐसी लोकसभा सीट है जिस पर कांग्रेस का हमेशा कब्जा रहा है। जबकि केरल को वामपंथ का गढ़ माना जाता है, वायनाड ने कांग्रेस को लगातार जीत दिलाई है। अब तक हुए चार चुनावों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) हमेशा दूसरे स्थान पर रही है। बीजेपी ने इस सीट पर चार चुनावों में से तीन में अपनी किस्मत आजमाई है, लेकिन केवल एक बार एक लाख से अधिक वोट हासिल कर पाई है।


























