Wayanad में 13 नवंबर को वोटिंग..इस दिन नामांकन दाखिल करेंगी Priyanka Gandhi
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी. प्रियंका के नामांकन के दौरान उनके साथ उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट पर जून में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी. राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी जीत हासिल की थी. ऐसे में उन्होंने बाद में वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं. 13 नवंबर को यहां मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. उप चुनाव में कांग्रेस ने यहां से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है.





























