पल्ली गांव में हुए धमाके की जांच अब पाकिस्तानी एंगल से किया जा रहा है: DGP DILBAGH SINGH
दो दिन पहले 24 अप्रैल को पीएम मोदी पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद के लिए जम्मू के पल्ली गांव गए थे. पीएम को दौरे से कुछ घंटे पहले सुबह पौने पांच बजे पल्ली गांव से सात आठ किलोमीटर दूर एक धमाका हुआ था। अब इसी धमाके को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा है कि अब इस धमाके की जांच में पाकिस्तानी एंगल को भी टटोला आ जा रहा है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कहीं यह विस्फोट पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन से गिराए गए विस्फोटकों से ना हुआ हो। ये धमाका इतना जबरदस्त था कि खेत में करीब डेढ़ फुट गहरा गड्ढा हो गया और इस धमाके से 50 मीटर दूर एक घर को काफी नुकसान हुआ।






























