एक्सप्लोरर
CAA विरोधियों और समर्थकों के बीच दिल्ली के मौजपुर में हुई पत्थरबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली के जाफराबाद में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है. इसी प्रदर्शन के दौरान मौजपुर इलाके में पत्थरबाजी हुई है. सुबह से जाफराबाद में लोगों को जमघट लगा है और नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है. पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना दिसंबर के महीने में देखने को मिली थी.
और देखें




























