एक्सप्लोरर
Jamia Case: प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने में जुटी पुलिस, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली के जामिया इलाके में CAA और NRC के विरोध में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है. आज जामिया के छात्र मार्च निकालने वाले थे. तभी एक शख्स प्रदर्शनकारियों को बंदूक दिखाते हुए ललकारने लगा... बीच सड़क पर सैकड़ों की भीड़ और मीडिया और पुलिस की मौजूदगी में इस युवक की हरकत ने हर किसी को सन्न कर दिया. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. फिलहाल छात्र जामिया में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें पुलिस हटाने की कोशिश हो रही है.
और देखें

























