एक्सप्लोरर
36 केंद्रीय मंत्री करेंगे कश्मीर का दौरा, देखिए क्या बोली कांग्रेस ?
मोदी सरकार ने मिशन कश्मीर शुरू किया है. इसके तहत केंद्र सरकार के 36 मंत्री अलग-अलग दिनों में जम्मू कश्मीर जाएंगे. भारतीय इतिहास में यह पहला मौका है जब केंद्रीय मंत्रिपरिषद के इतने मंत्री लगातार किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में जाकर लोगों को असली हालातों से रूबरू कराएंगे. ये दौरा 18 से 25 जनवरी के बीच होगा. इस दौरान से संवाद होगा और विकास के लिए उनके विचार लिए जाएंगे. 51 सभाएं जम्मू में और 8 सभाएं कश्मीर में की जाएंगी. केंद्र सरकार का मकसद है कि जम्मू कश्मीर में फैलाई जा रही अफवाहों पर रोक लगाई जा सके और जम्मू कश्मीर के विकास का रास्ता साफ किया जा सके.
और देखें
























