एक्सप्लोरर
Special Report: क्या युद्ध ही चीन की चालबाजी का इलाज है?
एलएसी पर चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत ने अरूणाचल प्रदेश में मल्टी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम पिनाका और स्मर्च को भी तैनात कर दिया है. 44 सैकेंड में 12 रॉकेट दागने वाली इन दोनों लॉन्चर की मारक क्षमता 35 से लेकर 90 किलोमीटर तक है. पिनाका स्वदेशी सिस्टम है तो स्मर्च रूसी रॉकेट लॉन्चर है. भारतीय सेना ने अरूणाचल प्रदेश से सटी एलएसी पर बोफोर्स और हाल ही में अमेरिका से ली गई अल्ट्रा लाइट होवित्जर (यूएलएच), एम-777 के बाद पिनाका और स्मर्च को भी तैनात किया है. इन दोनों लॉन्चर का इस्तेमाल लंबी दूरी से दुश्मन के तोपखाने, कमांड एंड कंट्रोस सेंटर और एम्युनेशन डिपो को तबाह करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें
























