Haryana Election: करनाल या लाडवा..किस सीट से लड़ेंगे सीएम सैनी? | Nayab Singh Saini
Haryana Assembly Elections: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे इस पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा. करनाल की जगह हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने उनके लिए लाडवा सीट की बात कही है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पास ज्यादा सूचना है. अभी पार्लियामेंट्री बोर्ड के अंदर हमारे प्रत्याशियों ने अप्लाई किया था. इसको हमने सूचीबद्ध कर केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा है. अगला फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड ही लेगी. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "करनाल की जनता का मुझे समर्थन देने के लिए मैं धन्यवाद करता हूं. हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी. डबल इंजन की सरकार मिलकर हरियाणा में विकास की गति को बढ़ाएगी. मुझे उम्मीद है कि करनाल की जनता का समर्थन मुझे मिलता रहेगा."


























