एक्सप्लोरर
Pune Landslide: पुणे में बंगले के ऊपर गिरा चट्टान, दो-तीन लोगों के दबे होने की आशंका | ABP News |
ABP News: Pune Landslide: महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण स्थित लवासा में लैंडस्लाइड की बड़ी घटना हुई है. पुणे के मूलषी तालुक़ा की घटना है जहां पर एनडीआरएफ़ की टीम पहुंची है. अभी तक की प्राथमिक जानकारी के मुताबिक़, दो-तीन लोगों के दबे होने की आशंका है. ऐसा बताया जा रहा है कि दो बंगले पर चट्टान का हिस्सा गिरा है. अधिक आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार है. वहीं पुणे शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. दिवासे ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें.
न्यूज़
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
और देखें
























