एक्सप्लोरर
Rajya Sabha में उठाया गया Hyderabad Case, सांसदों ने की सख्त-से-सख्त सजा देने की मांग
हैदराबाद गैंगरेप कांड का मुद्दा आज संसद भवन में उठाया गया. सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की. चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने की, उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य या सरकार नहीं चाहती है कि उसके राज्य में ऐसी घटना घटे. राज्यसभा में सासंदों ने ऐसे जघन्य अपराधों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने और सख्त सजा दिलाने की भी बात कही. इसी मुद्दे पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में चर्चा होगी.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















