एक्सप्लोरर
CAA विरोध में हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
दिल्ली पुलिस ने अभी तक 100 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया वालों की पहचान की है, जिनके खिलाफ कानूनी एक्शन हो सकता है. जांच के दौरान यह पाया गया है कि अफवाह फैलाने वाले बहुत से हैंडलर विदेशों से सक्रिय हैं. दिल्ली पुलिस 153 ए और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है. आईपीसी की धारा 153 ए के तहत आरोप सिद्ध होने पर 6 महीने से लेकर 1 साल तक का कारावास और आर्थिक जुर्माना किया जा सकता है. बता दें कि हैंडलरों को ब्लॉक करने और उनका अकाउंट सस्पेंड कराने की भी तैयारी की जा रही है.
और देखें
























