योगी सरकार के विज्ञापन में बंगाल के 'विकास' की तस्वीर, TMC ने कसा तंज
यूपी के सीएम योगी के एक विज्ञापन पर विवाद हो गया है. एक अखबार में योगी सरकार का विज्ञापन छपा जिसमें यूपी के विकास की तस्वीर दिखाई गई है. इस तस्वीर को लेकर टीएमसी ने दावा किया है कि ये कोलकाता के फ्लाइओवर की तस्वीर है. टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी अपनी पार्टी की सकरार बचाने के लिए न सिर्फ सीएम बदल रहे हैं बल्कि ममता सरकार के विकास की तस्वीरों का भी इस्तेमाल कर रहे हैें. टीएमसी के दावे पर यूपी सरकार का पक्ष आया है. यूपी सरकार के वरिष्ठ अधिकरियों ने कहा है कि ये 'एडवर्टीजमेंट' नहीं 'एडवटोरियल' है जो अख़बार की तरफ से छापा जाता है. इसमें पेज डिज़ाइनिंग का काम अख़बार का होता है. इसलिए तस्वीरों के लिए अखबार की ज़िम्मेदारी है.
























