Parliament Session: माइक बंद करने को लेकर स्पीकर Om Birla और विपक्षी सांसदों में हुई बहस
संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार (1 जुलाई, 2024) को हंगामे के आसार हैं. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. साथ ही दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भी आज चर्चा होगी. इसके अलावा डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' आमने-सामने आ गया है. संसद परिसर में हो रहे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. भारत क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बधाई दी.





















