Mumbai: पिछले एक महीने में 3000 से ज्यादा बच्चों को हुआ Corona, डॉक्टर से जानिए- ये कितना चिंताजनक?
मुंबई में तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. दिन प्रतिदीन बढ़ते मामले चिंताजनक बात बनती जा रही है. लेकिन चौकाने वाली बात ये है के पिछले एक महीने में 3000 से ज्यादा बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए हैं. हालांकि किसी भी बच्चे की कोरोना के वजह से मृत्यु नहीं हुई है. तीसरी लहर में बच्चे काफी प्रभावित होंगे ऐसी जानकारी विशेषज्ञों ने बहुत पहले दे दी थी और आज मुंबई में यह हक़ीक़त में बदलते नज़र भी आ रहा है. राज्य सरकार के चाइल्ड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ बकुल पारेख ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि अगर बच्चे संक्रमित होते हैं तो पूरे परिवार के संक्रमित होने की आशंका रहती है. खुशी की बात यह है कि बच्चों के फेफड़ों पर बड़ा असर नहीं हो रहा है.


























