एक्सप्लोरर
Nirbhaya Case: दोषी Vinay Sharma ने दया याचिका वापस लेने की दी अर्जी
तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक, विनय शर्मा ने अपनी दया याचिका वापस लेने की अर्जी जेल प्रशासन को लगाई है. जेल प्रशासन ने यह अर्जी राष्ट्रपति को भेजी. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति के पास अब विनय शर्मा की दो याचिका लंबित है . राष्ट्रपति विनय शर्मा की याचिका पर कानूनी सलाह लेंगे. इसके पहले विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के यहां दया याचिका दायर की थी जिसे दिल्ली सरकार ने खारिज करके केंद्रीय मंत्रालय को भेज दिया था. गृह मंत्रालय ने भी दिल्ली सरकार की संस्तुति को मानते हुए याचिका को खारिज करने की संस्तुति के साथ याचिका राष्ट्रपति के पास भेज दी थी. यह याचिका अभी भी राष्ट्रपति के यहां लंबित है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























