Laraib Hashmi News: लारेब के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की तैयारी !
Laraib Hashmi Prayagraj: इंजीनियरिंग के स्टूडेंट द्वारा जिहादी नारे लगाते हुए इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामले में प्रयागराज प्रशासन एक्शन की तैयारी में है. आरोपी छात्र लारेब हाशमी के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी की जा रही है. लारेब के घर और पोल्ट्री फार्म पर बुलडोजर चल सकता है.
बुलडोजर एक्शन के जरिए योगी सरकार सख्त संदेश देने की तैयारी में है. घर और पोल्ट्री फार्म एक ही जमीन पर है. शुरुआती छानबीन में पता चला है कि सरकारी अमले से मंजूरी लिए बिना ही निर्माण कराया गया था.
पोल्ट्री फार्म भी रिहायशी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया है. मकान वा पोल्ट्री फार्म का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है सूत्रों के मुताबिक जल्द ही ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी हो सकता है. नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बुलडोजर चल सकता है.
























