मोदी के खिलाफ विपक्ष का नया चेहरा बनने के लिए Kejriwal ने खेला ये बड़ा दाव! | Delhi Budget Session
CM Arvind Kejriwal On BJP: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बुधवार को एक बार फिर से भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2025 तो छोड़ो, 2050 का चुनाव भी नहीं जीत पाओगे. उन्होंने कहा कि समय एक जैसा नहीं रहता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कभी न कभी तो जाएंगे, उस समय भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसे समय में जब बीजेपी की केंद्र सरकार ने देश में जनतंत्र को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, आज सदन की घटना महत्वपूर्ण है. बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था, लोगों को लगा कि ऐसे में कैसे लाएंगे, जबकि आठ ही विधायक हैं और 14 जरूरी होते हैं, तब उन्होंने कहा था कि छह की व्यवस्था हो गई है. ऐसे में मैंने अपने सभी विधायकों से बात की, सबने कहा कि धमकियां आ रही हैं.





























