Jammu Kashmir: Kupwara में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, 2 आतंकी किए ढेर | ABP News |
Encounter in Kupwara: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा (kupwara) में गुरुवार (18 जुलाई) को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. सेना ने मुठभेड़ (Encounter) को दौरान दो आतंकियों को मार गिराया. चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी देते हुए पोस्ट किया. चिनार कॉर्प्स ने लिखा, 'कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में गुरुवार को दो आतंकवादियों को मार गिराए जाने के साथ ही घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है.' बीते एक हफ्ते में LoC पर घुसपैठ की ये दूसरी कोशिश थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. अधिकारियों की मानें तो 6 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया गया.



























