एक्सप्लोरर
Trump को Taj घुमाने वाले Guide ने बताया,'ट्रंप-मेलानिया हुए मंत्रमुग्ध, निशानी के तौर पर दिया बैज'
ट्रम्प को ताज महल घुमाने वाले गाइड नितिन सिंह ने बताया कि सवा घण्टे तक उन्होंने ट्रम्प को ताज महल घुमाया और इस दौरान ट्रम्प ने कई सवाल ताज महल को लेकर पूछे. नितिन ने बताया कि ट्रम्प ने ताज महल को दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत इमारत बताते हुए उनसे बिज़नेस कार्ड मांगा. ट्रम्प ने कहा कि वो अमेरिका से लोगों को ताज महल देखने के लिए कहेंगे. नितिन के मुताबिक़ मेलेनिया ताजा महल देखकर मन्त्रमुग्ध दिखाई दीं. ट्रम्प ने निशानी के तौर पर एक बैज नितिन को दिया, जिसपर ट्रम्प के हस्ताक्षर अंकित हैं.
और देखें






























