एक्सप्लोरर
Corona के हवा में भी फैलने का खतरा, बचाव के लिए बनाया गया UV Air Sanitizer, देखिए कैसे करता है काम?
कोरोना वायरस के चारदीवारी के अंदर हवा में फैलने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ये मुमकिन हो सकता है. ऐसे में अब घरों, दफ्तरों और फैक्टरियों आदि में कोरोना संक्रमण ज़्यादा देर तक हवा में बने रहने का खतरा है. इसी खतरे को कम करने के लिए देश का पहला UV रूम एयर सेनेटाइजर जल्द ही बाजार में दस्तक देने जा रहा है. इस UV रूम सेनेटाइजर को नोएडा की लिंगो इम्पेक्स कंपनी ने तैयार किया है. महज़ 20 मिनट में एक सामान्य कमरे की हवा को ये पूरी तरह से वायरस फ्री कर देता है. कंपनी इसे जल्द ही बाजार में लांच करने जा रही है. इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये के आस पास होगी.
और देखें




























