एक्सप्लोरर
किसानों और सरकार के बीच चार घंटे से बातचीत जारी | Farmers Protest
किसान संगठनों और सरकार के बीच विज्ञान भवन में बैठक जारी है. थोड़ी देर पहले इस बैठक में ब्रेक लिया गया. ब्रेक के दौरान सरकार की ओर से जो खाने का इंतजाम किया गया था उसको खाने से किसान नेताओं ने इंकार कर दिया. किसान नेताओं ने बताया कि उनके लिए लंगर से खाना आया है, किसानों के लिए राजमा-चावल, सब्ज़ी पूरी और दाल-सब्ज़ी रोटी लंगर से लायी गयी है, इसके साथ ही एक ड्रम चाय भी लाई गयी है. किसानों ने अपना लंगर एम्बुलेंस से मंगवाया.
और देखें

























