एक्सप्लोरर
Sign Bulletin: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी
किसानों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी है. राजस्थान के शाहजहांपुर से हजारों किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं. किसानों की दिल्ली को सील करने की तैयारी है. सिंघु बॉर्डर और मानेसर बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपील के बाद किसानों ने चिल्ला बॉर्डर से आवाजाही की अनुमति दे दी है. सरकार कल से किसानों को मनाने के लिए देशभर में 100 से ज्यादा जगह पर किसान चौपाल का आयोजन करने जा रही है.
और देखें




























