एक्सप्लोरर
रामलीला मैदान में मोदी सरकार पर जमकर बरसे Rahul, Sonia और Priyanka Gandhi | टॉप 20
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने की भारत बचाओ रैली, राहुल, सोनिया और प्रियंका ने सरकार पर जमकर हमला बोला. रैली में राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार की नाकामी गिनाई, कल संसद में हुए बवाल का जिक्र करते हुए कहा - मैं राहुल सावरकर नहीं जो माफी मागूंगा. रामलीला मैदान में कांग्रेस के झंडे और पोस्टर में ज्यादातर राहुल गांधी ही नजर आए. मैदान में उनके बड़े-बड़े कटआउट्स भी लगे थे. सरकार के विरोध के तौर पर मैदान में चारों ओर काले गुब्बारे लगाए गए थे. रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को बांटे खास तरह के टी शर्ट, लिखा था - मोदी है तो मंदी है.
और देखें
























