एक्सप्लोरर
Nisarga तूफान: Mumbai ने जो कई सालों में नहीं देखा वो कल देखेगी! Master Stroke
बंगाल की खाड़ी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आये उम्पुन तूफान की तबाही अभी देश भूला भी नहीं कि अब अरब सागर से नया तूफान आने को है.नाम है निसर्ग.अब से करीब 18 घंटे बाद महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के तटीय इलाकों में तूफान के टकराने का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसे देखते हुए मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के तटीय इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है. मुंबई में आमतौर पर इस तरह के तूफान नहीं आते. 1882 में आये एक तूफान का जिक्र जरूर होता है लेकिन, ये टकराया था या नहीं, इस पर विवाद है मगर कल जो तूफान आएगा वैसा तूफान मुंबई ने पहले नहीं देखा है. इस तूफान से निपटने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में क्या तैयारियां की गयी हैं. हमारी इस रिपोर्ट में आप जान सकेंगे
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion























