एक्सप्लोरर
दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा कांग्रेस का अंदरुनी कलह, जम्मू में जुटे नाराज नेता
कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं और युवा नेताओं के बीच चल रहा अंदरुनी संघर्ष खुलकर सामने आ रहा है. आज जम्मू में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने साफ कह दिया कि कांग्रेस कमजोर हो रही है. जाहिर है ये सीधा निशाना कांग्रेस आलाकमान पर साधा गया है... वो भी ऐसे मौके पर जबकि राहुल गांधी तमिलनाडु से हुंकार भर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस देश से लोकतंत्र को खत्म कर रहा है...वहीं जम्मू में कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के अंदरुनी लोकतंत्र पर सवाल उठा दिए. जम्मू में गुलाम नबी आजाद की अगुआई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ने कांग्रेस की अंदरुनी कलह को और गहरा दिया. गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, मनीष तिवारी जैसे नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे. कांग्रेस के इन दिग्गजों ने चिंता इस बात की जताई कि कांग्रेस पार्टी कमजोर हो रही है.
और देखें


























