एक्सप्लोरर
Yogi सरकार के मंत्री Chetan Chauhan का मेदांता अस्पताल में निधन
पहले कमला रानी वरुण और अब चेतन चौहान. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कितना खतरनाक हो चुका है. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस महामारी ने 15 दिन में योगी सरकार के दो मंत्रियों की जान ले ली. रविवार को जैसे ही कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन की खबर आई तो प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर देर शाम फौरन एक बैठक बुलाई और स्थिति समझी.
और देखें

























