Holi 2025: होली और जुमे की नमाज पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का त्योहार, देर रात हुआ होलिका दहन, पीएम मोदी ने दी देश को बधाई-कहा नई उमंग और ऊर्जा के साथ एकता का रंग हो प्रगाढ़. होली के साथ साथ आज रमजान का दूसरा जुमा, शहर-शहर बढ़ाई गई सुरक्षा, संभल समेत यूपी के कई जिलों में दो से ढाई बजे होगी नमाज . एक साथ होली और जुमे को लेकर बयानबाजी जारी, बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने फिर दी नसीहत- घर में नमाज पढ़े मुस्लिम समाज, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशिदी बोले-खामोशी का नाजायज फायदा न उठाएं-मुसलमानो को रंग न लगाएं... दिल्ली में होली पर फ्री सिलेंडर के वादे को लेकर AAP ने बीजेपी को घेरा, पूछा मुफ्त सिलेंडर वाली गारंटी का क्या हुआ, बीजेपी ने कहा- झूठ की राजनीति करने वाले को जनता ने किया बाहर. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए बढ़ सकती है मुसीबत, शिक्षा और PWD विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गृह मंत्रालय ने दी जांच की मंजूरी. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया अमेरिका के सीजफायर वाले प्रस्ताव का स्वागत.. लेकिन कहा- स्थायी शांति के लिए शर्तों पर बातचीत जरूरी. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- प्रस्ताव ठुकराने की कोशिश में बहाने बना रहे हैं पुतिन, ट्रंप ने जताई युद्धविराम के लिए रूस के तैयार होने की उम्मीद. अब शराब पर टैरिफ को लेकर ट्रंप की सख्ती...यूरोपीय संघ के देशों को धमकाया. अगर 50 फीसदी से कम नहीं किया टैरिफ तो अमेरिका 200 फीसदी टैरिफ वसूलेगा.

























