Haryana Election: हरियाणा चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट | Haryana BJP Candidate
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा बीजेपी में बगावत का सिलसिला थम नहीं रहा है. उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने के बाद विरोधी स्वर तेज हो गये हैं. अब पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव ने भी पार्टी को आंख दिखायी है. उन्होंने दो दिन में चुनाव लड़ने का फैसला लेने की बात कही. बता दें कि टिकट कटने से विक्रम सिंह यादव नाराज हैं. पूर्व मंत्री ने कोसली से बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पर तंज कसा. उन्होंने पूछा कि कोसली में विकास करवाया होता तो टिकट क्यों रेवाड़ी से मिला? बीजेपी ने लक्ष्मण सिंह यादव को रेवाड़ी से चुनावी मैदान में उतारा है. उन्होंने लक्ष्मण सिंह को कोसली से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. कहा कि मेरे सामने लड़ने पर जमानत जब्त हो जायेगी.


























