एक्सप्लोरर
Haridwar Breaking: हरिद्वार में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर | ABP News
हरिद्वार में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। टिहरी बांध परियोजना पुनर्निवास मंडल और ऋषिकेश सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी मजार नुमा धार्मिक संरचना को हटाया गया। यह कार्रवाई रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के राजपुर इलाके में हुई, जहां लंबे समय से मजार का अवैध कब्जा था। जिला मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। एसडीएम सदर हरिद्वार अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे स्थानीय जनता में उत्सुकता और हलचल बनी रही।
न्यूज़
Sansani: पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा! | Hapur | UP
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion
























