Flood In India: सरकारों की तैयारियां दुरुस्त होती तो जनता का ये हाल नहीं होता | Weather News
दिल्ली-एनसीआर से लेकर दरभंगा तक और राजस्थान के सीकर से लेकर एमपी के बुरहानपुर तक बादल ऐसा बरसे कि जमीन पर तस्वीर बदल गई। चारों तरफ मानो जल प्रलय के हालात बन गए। घरों के भीतर पानी घुस गया और अस्पताल में मरीज के बिस्तर तक पहुंचने के लिए घुटने भर पानी के बीच से जाना पड़ा। लेकिन जरा रुकिए जो कुछ भी बारिश में आपके आस पास हो रहा है उसमें कुदरत का कोई कसूर नहीं है.. कसूर उस सिस्टम का है जो टैक्स देने के बावजूद टस से मस नहीं होता। हर बारिश में गंदे पानी के बीच जनता को जूझने के लिए छोड़ देता है। जवाब दें वो जिनके इलाके के नाले वक्त पर साफ नहीं हुए.. जवाब दें वो लोग जिन पर अपने शहर गांव मोहल्लों को साफ रखने की जिम्मेदारी थी लेकिन उनकी लापरवाही की कीमत चुका रही है आम जनता।


























