Elections 2024: 'सिर्फ चुनाव के वक्त आते हैं मोदी..' - Tejashwi Yadav का पीएम मोदी पर हमला
Elections 2024: 'सिर्फ चुनाव के वक्त आते हैं मोदी..' - Tejashwi Yadav का पीएम मोदी पर हमला ABP News: RJD नेता तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला- बोले, पीएम मोदी महंगाई का 'म', बेरोजगारी का 'ब' और गरीबी का 'ग' नहीं बोलते, वो सिर्फ चुनाव के वक्त बिहार आते हैं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पीएम मोदी (PM Modi) पर लगातार हमलावर हैं. उनका कहना है कि पीएम ने नौकरी, बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते हैं. एक बार फिर उन्होंने शुक्रवार (17 मई) को अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने लिखा है, "प्रधानमंत्री जी नकारात्मकता में इतने डूब चुके है कि विकास-निवेश और बिहार की बेहतरी के बारे में कभी कोई सकारात्मक बात नहीं करते?"


























