Breaking: PM Modi से मुलाकात पर बोले जेलेंस्की, 'पीएम मोदी से पीस फॉर्मूले पर बात हुई' | ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (23 सितंबर) को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की. एक महीने के अंदर दोनों नेताओं के बीच ये दूसरी मुलाकात थी. अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान PM मोदी कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. इसमें शनिवार को विलमिंगटन में क्वाड लीडर्स समिट भी शामिल है. PM मोदी से मुलाकात पर बोले जेलेंस्की...मोदी से पीस फॉर्मूले पर बात हुई- जेलेंस्की 'दूसरे शांति शिखर सम्मेलन पर भी चर्चा हुई'..जेलेंस्की बोले- PM मोदी का आभारी हूं ..भारत-यूक्रेन के संबंध मजबूत हो रहे- जेलेंस्की...मोदी-जेलेंस्की की तीसरी द्विपक्षीय मीटिंग हुई...PM ने जेलेंस्की से कहा- युद्ध का अंत ढूंढा जाए.


























