Breaking News : अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हुआ 4603 भक्तों का पहला जत्था | Amarnath Yatra
ABP News: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हुआ 4603 भक्तों का पहला जत्था...LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी...कल से शुरू हो रही है भगवान शिव की अमरनाथ यात्रा... जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा शनिवार 29 जून से शुरू होने जा रही है. आषाढ़ पूर्णिमा से शुरुआत होने वाली इस यात्रा के लिए लाखों भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बाबा बर्फानी भक्तों को कितने समय तक दर्शन देते हैं? चलिए जानते हैं. बता दें कि आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होने वाले बाबा बर्फानी के दर्शन श्रावण पूर्णिमा तक चलते हैं. इस दौरान दो महीनों तक बाबा बर्फानी भक्तों को दर्शन देते हैं. भगवान शिव के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक अमरनाथ धाम में भगवान शिव के दुर्लभ और प्राकृतिक दर्शन होते हैं.


























