एक्सप्लोरर
Breaking News: बिहार के औरंगाबाद में सिलेंडर फटने से 30 लोग झुलसे
बिहार के औरंगाबाद में सिलेंडर फटने से 30 लोग झुलस गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर है. औरंगाबाद के शाहगंज मोहल्ले में सुबह करीब ढाई बजे कारोबारी अनिल गोस्वामी के घर में आग लग गई. आग के दौरान ही घर में रखा सिलेंडर फट गया. अनिल गोस्वामी ने बताया कि उनके घर में छठ का पर्व हो रहा था गुरुवार को नहाय खाय को लेकर कई रिश्तेदार आए हुए थे. इसी दौरान किचन में गैस सिलिंडर से रिस रहे गैस ने तेजी से आग पकड़ ली.
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें
























