क्या असल मुद्दो को छिपाने की आड़ में धार्मिक मुद्दों को हवा दी जा रही है ?
ये मुद्दे आजकल पूरे देश में खबर बने हुए हैं... ये मुद्दे हैं... हनुमान चालीसा का पाठ... वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे मंदिर... ताजमहल का तेजोमहालय होना... और इस लिस्ट में आज एक नया मुद्दा जुड़ा... कुतुबमीनार का विष्णु स्तंभ होना... समाज के एक वर्ग के लिए ये बड़े मुद्दे हो सकते हैं... लेकिन क्या ये जरूरी मुद्दे हैं... या फिर देेश के जरूरी मुद्दे रुपये का गिरना, बेरोजगारी, महंगाई और अर्थव्यवस्था हैं... क्योंकि एक बहुत पुरानी कहावत है कि भूखे पेट भजन नहीं होय गोपाला... इसीलिए आज हम ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या धार्मिक मुद्दों की आड़ में देश के असली मुद्दे छुपाये जा रहे हैं... मास्टर स्ट्रोक की अगली रिपोर्ट इसी पर है...

























