पूर्वांचल से Amit Shah का मिशन UP शुरु, राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना | 2024 Elections
UP Dalit-Muslim Equation: कहते हैं कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है. यही वजह है कि बीजेपी ने अभी से यूपी को साधने की कोशिश शुरू कर दी है. साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह यूपी के मैदान में उतर चुके हैं. मिशन यूपी की शुरुआत उन्होंने पूर्वांचल से की है. अमित शाह ने कौशांबी में कौशांबी महोत्सव का उद्घाटन किया, जहां उन्होंने कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथों लिया. कुल मिलाकर बीजेपी यूपी के दलित वोटों पर कब्जा करना चाहती है, सपा और बसपा से छिटक रहे वोट बैंक को भुनाने की पूरी कोशिश शुरू हो चुकी है. आइए समझते हैं कैसे अमित शाह ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है.





























