एक्सप्लोरर
'मिशन कश्मीर' के लिए रवाना हुए महेंद्र सिंह धोनी, राष्ट्रीय राइफल्स के विक्टर आर्मी में हुई है पोस्टिंग
क्रिकेट की पिच पर शानदार और जानदार करियर के बीच महेंद्र सिंह धोनी आज एक अलग और जज्बे से भरे मोर्चे पर रवाना हो गए हैं. आज से धोनी का सैनिक करियर शुरू हो रहा है. धोनी की ये तस्वीर आज की है जब वो श्रीनगर रवाना हो रहे थे. धोनी सेना के ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और आज से 15 अगस्त तक सैनिक रहेंगे. वो कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की विक्टर फोर्स में होंगे. बैरक में रहेंगे और बाकी सैनिकों के साथ ड्यूटी करेंगे. उन्हें पेट्रोलिंग और गार्ड की ड्यूटी मिली है.
और देखें

























