एक्सप्लोरर

Assembly Election Result 2023: 4 राज्यों में कहां किस राजनीतिक दल को मिली बढ़त? जानिए पूरा अपडेट

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (30 नवंबर) को मतदान के साथ ही नवंबर में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. 3 दिसंबर को चार राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के नतीजे घोषित होंगे और 4 दिसंबर को मिजोरम के नतीजे आएंगे. आपके अपने चैनल एबीपी न्यूज पर 3 दिसंबर यानी आज सुबह 6 बजे से ही काउंटिंग की नॉनस्टॉप, सबसे तेज और सबसे सटीक कवरेज जारी है. 4 राज्यों में कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसका पता कल देर शाम तक चल जाएगा, लेकिन चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल ने काफी कुछ बता दिया है. बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम मिजोरम में मतगणना की तारीख 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर की थी. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को मतगणना की तारीखों में बदलाव की जानकारी दी. आयोग के मुताबिक 3 दिसंबर को मिजोरम में ईसाई समुदाय को कोई त्योहार है, जिसके चलते वहां के दलों ने इलेक्शन कमीशन से काउंटिंग की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था. इसे देखते हुए आयोग ने मतगणना की तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी है. 4 दिसंबर को भी एबीपी न्यूज पर मिज़ोरम के सबसे तेज़ नतीजे दिखाए जाएंगे. नतीजों के ऐलान से पहले पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एग्जिट पोल किया है, जिसके नतीजे सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है. एग्जिट पोल के हिसाब से यहां कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं बीजेपी को 36-48 सीटें मिलने का दावा किया गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में 199 सीटों में से बीजेपी को 94 से 114 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस यहां 71-91 सीटें हासिल कर सकती है. मध्य प्रदेश की अगर बात की जाए तो एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113 से 137 सीटें मिलने का दावा किया गया है. इसके अलावा बीजेपी को यहां 88 से 112 सीटें मिलने का अनुमान है. तेलंगाना की 119 सीटों को लेकर एग्जिट पोल में सामने आया है कि राज्य में कांग्रेस को 49 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं बीआरएस को 38 से 54 सीटें मिलने का दावा है. यहां बीजेपी को 5 से 13 तो एआईएमआईएम को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल के अनुसार, मिजोरम में एमएनएफ को 15 से 21 सीटें मिलने का दावा है तो जेडपीएम 12 से 18 सीटें हासिल कर सकती है. इसके अलावा कांग्रेस को यहां 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स

Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget