Election Results 2019: रुझानों में NDA को मिला बहुमत, 511 में से 279 सीटों पर आगे
लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में 542 सीटों पर वोट डाले गए. इस चुनाव में मुख्यतौर पर सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए से है. कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा है. लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा. यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा. चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं.





























