एक्सप्लोरर
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने दिया नारा- 'अब होगा न्याय', लॉन्च किया गाना
लोकसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने कई पोस्टर लॉन्च किए. इन पोस्टरों में नारा लिखा है - अब होगा न्याय. कांग्रेस ने इस बार गरीबों को बहतर हजार सालाना देने का जो चुनावी वादा किया है, उसी वादे को न्याय नाम की योजना से जाना जाता है. वहीं, अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस के कुछ चुनावी पोस्टर्स भी सामने आए हैं. इस पोस्टर्स में भी ‘अब होगा न्याय’ का नारा ही लिखा हुआ है. कांग्रेस के अलग-अलग पोस्टरों में किसानों को फसल का सही दाम देने, मनरेगा के तहत 150 दिन का रोजगार देने और बारहवीं तक सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देने जैसे वादे किए गए हैं.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड























