एक्सप्लोरर

Railway Rules: टिकट बुकिंग करते वक्त गलत नाम हो गया है दर्ज तो न हों परेशान, तुरंत करें यह काम!

Railway Rules: अगर ई-टिकट बुकिंग करते वक्त नाम, लिंग, उम्र आदि भरने में गलती हो गई हो तो आप इसे आसानी से इसे ठीक करवा सकते हैं. आइए जानते हैं इस प्रोसेस के बारे में.

Indian Railway Rules: बदलते वक्त के साथ भारतीय रेलवे (Indian Railway) में भी कई बदलाव आ गए हैं. आजकल लोग रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लाइन लगाने के बजाय घर बैठे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट पर जाकर ही ट्रेन की कंफर्म टिकट (Railway Confirm Ticket) बुक कर लेते हैं. इससे यात्रियों के समय की बचत तो होती ही है, इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगने वाली भीड़ में भी कमी आती है. वैसे तो ऑनलाइन आईआरसीटीसी (Railway Ticket Booking Through IRCTC) के जरिए टिकट बुकिंग करना बहुत आसान होता है, लेकिन बुकिंग के वक्त कई बार कुछ गलतियां भी हो जाती है.

इसमें सबसे कॉमन गलती है यात्री का नाम गलत दर्ज हो जाना. रेलवे टिकट में गलत जानकारी दर्ज होने पर यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपने भी ई-टिकट में गलत डिटेल्स भर दिए हैं तो इसे फटाफट सही करवा लें. हम आपको उस आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से अपनी गलती को सुधार सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

गलत नाम को कैसे करें ठीक?

अगर ई-टिकट में यात्री का नाम गलत दर्ज हो गया है तो ऐसे में आपको सफर से कम से कम 24 घंटे पहले अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन जाना होगा. इसके बाद आपको स्टेशन पर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से मिलना होगा. चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर ही टिकट में दर्ज नाम को ठीक करने के लिए अथराइज्ड है. इसके बाद आपको वैलिड ई-टिकट के साथ ही कोई आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा. इसके बाद आपको अपनी गलती के बारे में जानकारी देनी होगी. फिर CRS  टिकट पर स्टैप लगा देगा और आपका टिकट वैलिड हो जाएगा. यहीं प्रोसेस लिंग और उम्र में बदलाव के लिए भी करना होगा.

ये भी है विकल्प

अगर आप किसी कारणवश CRS के पास नहीं जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप यात्रा करते वक्त अपने नाम, लिंग और आयु का प्रमाण पत्र लेकर चलें. टीटीई के आने पर उन्हें अपनी स्थिति से अवगत कराएं और अपनी आई दिखाएं. आमतौर पर टीटीई ऐसा गलती होने पर मानवीय आधार पर आपके टिकट को वैलिड कर देता है.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Rate: ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सोने-चांदी के दाम घटे, चेक करें शहरों के हिसाब से नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishikesh Tourism Update: ऋषिकेश में राफ्टिंग पर लगेगा ब्रेक, आज से बंद होगी एडवेंचर एक्टिविटी, जानें वजह
Rishikesh Tourism Update: ऋषिकेश में राफ्टिंग पर लगेगा ब्रेक, आज से बंद होगी एडवेंचर एक्टिविटी, जानें वजह
Traffic Rule: कार में स्मोकिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान, लग सकता है भारी चालान और हो सकती है कार्रवाई
Traffic Rule: कार में स्मोकिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान, लग सकता है भारी चालान और हो सकती है कार्रवाई
AC ब्लास्ट होने से जलकर खाक हो गया सामान? क्या इंश्योरेंस कंपनी देगी पैसा? जानिए नियम
AC ब्लास्ट होने से जलकर खाक हो गया सामान? क्या इंश्योरेंस कंपनी देगी पैसा? जानिए नियम
Ration Card: अनाज नहीं लिया तो कटेगा नाम! इस राज्य में 8 लाख से कार्ड होंगे रद्द, सरकार करा रही वेरिफिकेशन
अनाज नहीं लिया तो कटेगा नाम! इस राज्य में 8 लाख से कार्ड होंगे रद्द, सरकार करा रही वेरिफिकेशन

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget