एक्सप्लोरर

ग्राहकों की समस्या का जल्द होगा समाधान, होटल-रेस्टोरेंट में खराब खाने की अब QR स्कैन कर करें शिकायत

होटल, रेस्टोरेंट में साफ सफाई और खाने की गुणवत्ता में खराबी को लेकर FSSAI ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब ग्राहक क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत कर सकेंगे. आइये जानते हैं कैसे?

आप जब भी किसी होटल रेस्टोरेंट में जाते हैं तो ये जरूर देखते होंगे कि वहां साफ-सफाई है या नहीं. वहां के खाने की गुणवत्ता कैसी है. लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि महंगा चार्ज लेने के बाद भी रेस्टोरेंट या होटल्स में साफ-सफाई या खराब खाने की शिकायत मिलती है. कई बार आपके शिकायत करने पर भी स्टाफ आपको नजर अंदाज कर देता है तो कई बार आप शिकायत करने में असमर्थ रहते हैं. लेकिन अब आप क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत कर सकेगें. जी हां ये सुविधा दी है FSSAI ने, तो आइये जानते हैं कि आप कैसे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. 

जानें कैसे कर सकेंगे शिकायत

दरअसल, FSSAI ने सभी रेस्तरां, ढाबे, कैफे, बेकरी और खाने-पीने की दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने दुकानों में‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ मोबाइल ऐप का क्यूआर कोड लगाएं. ये क्यूआर कोड बिलिंग काउंटर या डाइनिंग एरिया जैसी जगहों पर लगाएं जिससे ग्राहकों की नजर उसपर आसानी से पड़ सके. FSSAI के इस कदम का मकसद उपभोक्ताओं को एक आसान और पारदर्शी मंच देना है जिससे वे बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज कर सकें. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स और रेस्तरां की वेबसाइट्स पर भी इस QR कोड या ऐप के डाउनलोड लिंक को प्रदर्शित करना जरूरी होगा.

क्या होगा फायदा

बता दें कि इस क्यूआर कोड को स्कैन करके उपभोक्ता सीधे FSSAI के शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे. यह कदम उपभोक्ता को सशख्त बनाने, खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. यानी अब अगर आपको किसी रेस्तरां में खाने में कीड़ा, फंगस या कोई अन्य खराबी नजर आती है या फिर खाना बासी होने के कारण फूड पॉइजनिंग की शिकायत होती है, तो आप तुरंत इस ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर रेस्तरां द्वारा खाने की पैकेजिंग ठीक न हो या जानकारी गलत दी गई हो, तब भी आप शिकायत कर सकते हैं. यह ऐप शिकायतों को स्वचालित रूप से संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों तक पहुंचाता है, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है.

इसे भी पढ़ें- किन-किन देशों में Youtube पर लग चुका बैन, किन बातों का हवाला देकर लिया गया यह फैसला

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में रात 10 से सुबह 6 बजे तक सोने का मामला हाई कोर्ट क्यों पहुंचा?
ट्रेन में रात 10 से सुबह 6 बजे तक सोने का मामला हाई कोर्ट क्यों पहुंचा?
OTP शेयर कर शख्स ने गवाएं 41 हजार, बैंक से वसूले 65000, पढ़ें मामला
OTP शेयर कर शख्स ने गवाएं 41 हजार, बैंक से वसूले 65000, पढ़ें मामला
Diwali 2026: कहीं मिलावटी मिठाई तो नहीं खा रहे? दीवाली पर ऑनलाइन ऑर्डर करते समय बरतें ये सतर्कता
कहीं मिलावटी मिठाई तो नहीं खा रहे? दीवाली पर ऑनलाइन ऑर्डर करते समय बरतें ये सतर्कता
Train Cancelled: त्योहारों में घर जाने की है तैयारी? रेलवे ने इस रूट की ट्रेनें कीं रद्द
Train Cancelled: त्योहारों में घर जाने की है तैयारी? रेलवे ने इस रूट की ट्रेनें कीं रद्द

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget