एक्सप्लोरर
क्या बिहार डीजीपी रहते हुए सेवा नहीं कर पाए गुप्तेश्वर पांडेय ?
बिहार के डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडेय स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद सियासत में हाथ आजमाने जा रहे हैं. पार्टी कौन सी होगी, अभी ये तय नहीं है. लेकिन इतना तय है कि अब वो चुनाव लड़ेंगे. कह रहे हैं कि समाजसेवा करेंगे, जनता की सेवा करेंगे. लेकिन सवाल अब भी है कि क्या राज्य के पुलिस महकमे के सबसे बड़े पद पर रहकर समाज सेवा नहीं हो सकती है और एक विधायक या ज्यादा से ज्यादा मंत्री बनकर उससे ज्यादा समाजसेवा की जा सकती है. इसका जवाब तो खुद गुप्तेश्वर पांडेय ही दे सकते हैं, लेकिन सियासत में आकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों की उस परंपरा का निर्वहन किया है, जिसके तहत पुलिस अधिकारी चुनाव लड़ते रहे हैं. इस पूरे प्रकरण पर नज़र डाल रहे हैं एबीपी न्यूज़ के कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
मध्य प्रदेश
इंडिया
ओटीटी


















