नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान, क्या रिटायर होंगे अमरिंदर-अशोक गहलोत? Uncut
एक तरफ कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है तो वहीं बीजेपी ने भी अपने बुजुर्ग नेता बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला कर लिया है. कैप्टन अमरिंदर और येदियुरप्पा दोनों ही 80 की उम्र में पहुंचने वाले हैं, लिहाजा ये माना जा रहा है कि उनकी पार्टियों ने उनके युवा नेतृत्व पर भरोसा करने का मन बना लिया है. ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस में भी अब फैसले सोनिया नहीं राहुल-प्रियंका कर रहे हैं. और ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भी कुछ बदलाव किया जा सकता है. हो सकता है कि गहलोत को केंद्र में लाया जाए और राजस्थान की कमान सचिन पायलट के हाथ सौंप दी जाए. आखिर क्या हैं सिद्धू की ताजपोशी के असली मायने, बता रहे हैं कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही






























