विपक्ष के अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफ़े वाली मांग पर धर्मसंकट में फंसे पीएम मोदी-योगी अब क्या करेंगे?
लखीमपुर खीरी मामले पर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. बीजेपी को जहां लग रहा था कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मामला थम जाएगा, पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है. आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद अब बीजेपी के सामने नई संकट आ खड़ी हुई है. दरअसल किसान नेता राकेश टिकैत समते तमाम विपक्षी दल जिनमें कांग्रेस से प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव और एनसीपी ने शरद पवार समेत कई बड़े विपक्षी नेताओं ने अजय मिश्रा टेनी के मंत्रीपद से इस्तीफे की मांग की है. अब ऐसे में क्या पीएम मोदी और सीएम योगी ले पाएंगे अजय मिश्रा टेनी से इस्तीफा या फिर क्या है पीएम मोदी और सीएम योगी के सामने धर्मसंकट, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.
टॉप हेडलाइंस






















