किसका पत्ता काटेंगे सीएम योगी, मोदी की तरह 2022 के लिए होगा योगी का मंत्रिमंडल? | Uncut
आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार होना है. और ये तय है कि इस कैबिनेट विस्तार में भी कुछ बड़े चेहरों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. इसके अलावा अब भी छह सीटें मंत्रिमंडल में खाली हैं, जिन्हें इस कैबिनेट विस्तार में भरा जाना है. इसमें से एक सीट कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को मिल सकती है, क्योंकि उन्हें ब्राह्मण चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं कैबिनेट फेरबदल के दौरान इस नए मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल की भी छाप देखने को मिल सकती है. जिस तरह से पिछले दिनों पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करके कई सियासी और जातिगत समीकरण साधे थे, ठीक वैसा ही कुछ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर सकते हैं. देखिए राजनीतिक संपादक पंकज झा का विश्लेषण.
टॉप हेडलाइंस



























