योगी को जिताने के लिए बन गया है अमित शाह का मास्टरप्लान, अब क्या करेंगे अखिलेश?
गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ जा रहे हैं. और माना जा रहा है कि इस यात्रा के साथ ही अमित शाह यूपी चुनाव 2022 की कमान अब अपने हाथ में ले लेंगे. 2017 में भी अमित शाह ने ही बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी चुनाव की कमान संभाली थी और फिर नतीजा था कि बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें लेकर आई थी. इस बार भले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हों, लेकिन अब बीजेपी का किस पार्टी से गठबंधन होगा, किस विधायक का टिकट कटेगा, किस कैंडिडेट को टिकट मिलेगा और यूपी में बीजेपी की रणनीति क्या होगी, ये सब तय अब खुद अमित शाह ही करेंगे. तो 2022 में अमित शाह का यूपी में बीजेपी को जिताने का क्या होगा रोड मैप, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.






























